उत्तराखंड वक्फ बोर्ड को मिला नया अध्यक्ष, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता शादाब शम्स

देहरादून : उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। आज सचिवालय में वक्फ बोर्ड उत्तराखंड के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा नेता शादाब शम्स को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति का शादाब शम्स जानामाना चेहरा हैं। साल 2021 में देश के 5 अलग-अलग राज्यों में चुनाव हुए थे। जिसमें पांचों राज्यों के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी ने प्रभारी नियुक्त किए थे। इसमें शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया था।

 

More From Author

यूपी में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग ,हादसा होते होते टला

गाजियाबाद में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, दर्द से कराहते बच्चे को देख नहीं पसीजा मालकिन महिला का दिल