Valentines Week Romantic Web Series

Valentines Week में अपने पार्टनर के साथ देखें ये 6 Romantic Web Series

Valentines Week लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान आप अपने खास लोगों से प्यार का इजहार कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं या बाहर जाने का वक्त नहीं है, तो आप अपने पार्टनर के साथ घर पर बैठकर इन रोमांटिक वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं। ये सीरीज आपके रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों की याद दिलाएंगी और इस वैलेंटाइन वीक को और भी खास बना देंगी।

मिसमैच्ड

प्राजक्ता कोली और रोहित सर्राफ स्टारर ‘मिसमैच्ड‘ एक कॉलेज लव स्टोरी है, जिसमें प्यार, तकरार और फिर से प्यार की कहानी दिखाई जाती है। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, सोनिया राठी और विक्रांत मैसी का अहम रोले है। इसमें लव लाइफ में आई मुश्किलों के बावजूद प्यार कैसे बना रहता है, उसे दिखाया गया है। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

लिटिल थिंग्स

‘लिटिल थिंग्स’ एक लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित सीरीज है, जिसमें मिथिला पालकर और ध्रुव सहगल मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में प्यार और नोक-झोंक की बहुत प्यारी कहानी है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और अब तक इसके 3 सीजन आ चुके हैं।

कॉलेज रोमांस

मानवी गगरू और करण सिंह वाही स्टारर ‘कॉलेज रोमांस’ कॉलेज के तीन दोस्तों की लव लाइफ और उनके कंफ्यूजन को दर्शाता है। यह सीरीज मिनी टीवी पर उपलब्ध है और आपके कॉलेज के दिनों की याद दिला देगी।

देहाती लड़के

कुशा कपिला, आसिफ खान और शाइन पांडे की वेब सीरीज ‘देहाती लड़के’ कॉलेज के दिनों में पहले प्यार और क्रश के एहसास को दिखाती है। यह सीरीज आपको अपने पहले प्यार की याद दिलाएगी।

मॉडर्न लव मुंबई

‘मॉडर्न लव मुंबई’ में 6 अलग-अलग लव स्टोरीज़ दिखाई गई हैं। हर एक एपिसोड में एक नई और अनोखी कहानी है, जो मॉडर्न प्यार और उसकी अहमियत को बताती है। इसमें फातिमा सना शेख, अरशद वारसी, प्रतीक गांधी और वामिका गब्बी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

इन रोमांटिक वेब सीरीज को देख कर आप इस वैलेंटाइन वीक को अपने पार्टनर के साथ और भी रोमांटिक बना सकते हैं।

More From Author

_Food Delivery App

Flipkart जल्द लॉन्च करेगा Food Delivery App, Zomato-Swiggy को मिलेगी चुनौती