दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश।

बता दे की दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। इस क्रम में सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की।

 

दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक जांच कर विजिलेंस ने विस्तृत जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं।

More From Author

दिवाली पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट, जानते है पूरी खबर।

परिवहन विभाग ने 40 वाहनों के काटे चालान,तो 5 वाहन सीज ।