ViRosh Reception

ViRosh Reception: ‘अब हम अंडरग्राउंड होने वाले हैं…’ रिसेप्शन के बाद क्यों ऐसा बोले विजय देवरकोंडा?

ViRosh Reception: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने जीवन की नई शुरुआत की। यह एक निजी समारोह था जिसमें सिर्फ परिवार वाले शामिल हुए थे और मीडिया को अनुमति नहीं थी। इसके बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।

सादगी में दिखी खूबसूरती

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए इस जोड़े में रश्मिका ने भारी लहंगे के बजाय लाल रंग की सिंपल सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें मांग में सिंदूर और गोल्ड टेंपल ज्वैलरी उनके लुक को और निखार रही थी। बालों का जूड़ा और सिंदूर उनकी खासियत रही। विजय देवरकोंडा सफेद पारंपरिक धोती-कुर्ता में हैंडसम नजर आए। दोनों ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

शादी के बाद का प्लान

जब पैपराजी ने कपल से फ्यूचर प्लान पूछा, तो विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हम बस अब उम्मीद कर रहे हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे। धन्यवाद।’ इसका मतलब है कि शादी की भागदौड़ और मीडिया की सुर्खियों के बाद कपल अब कुछ समय तक कैमरा और भीड़ से दूर अपनी शादीशुदा जिंदगी और करियर पर ध्यान देना चाहता है।

रिसेप्शन में शामिल प्रमुख सितारे

इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में साउथ सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, राम चरण (पत्नी उपासना के साथ), नागार्जुन (पत्नी अमला और बेटे नागा चैतन्य के साथ), नानी, रवि तेजा, महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर (बेटी सितारा के साथ) शामिल हुए। बॉलीवुड हस्तियों में करण जौहर, कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता (पति विवेक मेहरा के साथ) शामिल थीं। इसके अलावा फिल्ममेकर दिनेश विजान, अपूर्व मेहता और होमी अदजानिया भी मौजूद थे।

इसके बाद कपल हैदराबाद के Hyderabad Film Club में मीडिया से भी रूबरू हुए।

rashmika mandanna and vijay reception

Read more:- Rashmika-Vijay : नई बहू रश्मिका का गांव में ग्रैंड वेलकम, विजय ने छात्रों के लिए की बड़ी घोषणा

More From Author

sonu sood

युद्ध के बीच फिर ‘मसीहा’ बने Sonu Sood, दुबई में फंसे भारतीयों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ

The UK07 Rider

फूट-फूटकर रोए The UK07 Rider,परिवार पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप