ViRosh wedding reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे हैं। अब कपल 4 मार्च को हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन रखने जा रहा है। हालांकि, भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, साथ ही रिसेप्शन से पहले कपल की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह रिसेप्शन पूरी तरह से ‘इनविटेशन-ओनली’ होगा।
क्या है ‘इनविटेशन-ओनली’ का मतलब?
विरोश के वेडिंग रिसेप्शन में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जिनके पास इनविटेशन कार्ड होगा। पहले रिसेप्शन बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना थी, लेकिन अब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया गया है। इस इवेंट में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और कुछ खास पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव मेहमान शामिल होंगे।
विजय और रश्मिका ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
Read more:- Rashmika-Vijay की शादी के बाद Ranabaali का रोमांटिक गाना रिलीज
तिरुपति मंदिर में उमड़ी थी भारी भीड़
हाल ही में जब विजय और रश्मिका तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे, तो वहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी अनुभव को देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने टीम को सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त करने की सलाह दी है। पुलिस का मानना है कि ज्यादा भीड़ होने से ट्रैफिक जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
अब इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा, और वे सभी से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील कर रहे हैं।
उदयपुर में हुई थी शादी
विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। शादी दो अलग-अलग परंपराओं से हुई, एक तेलुगु रीति-रिवाज और दूसरी रश्मिका के कूर्ग से जुड़े परिवार की कोडवा परंपरा के अनुसार।
Read more:- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda शादी की खुशी में फैंस को बांटेंगे मिठाई!

