पहाड़ में किसके सिर सजेगा ताज

उत्तराखंड में आज चुनाव परिणाम का  दिन है। 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद से जारी जीत-हार के दावों और कयासबाजी की हकीकत कुछ देर में सामने आ जाएगी। मतगणना के परिणाम के साथ तय हो जाएगा कि दून के 117 प्रत्याशियों में से जनता ने किन पर भरोसा जताया है।

देहरादून में मतगणना पोस्टल बैलेट के साथ शुरू होगी। ईवीएम की गिनती के लिए हर विधान सभा सीट पर 14 14 टेबल लगाई गई हैं। ईटीपीबीएस के लिए 45, जबकि पोस्टल बैलेट के लिए 46 टेबल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट करीब साढ़े आठ बजे तक गिन लिए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने मतगणना संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर कार्मिकों को दिशा-निर्देश जारी किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। इसका प्रदर्शन मतगणना हाल के बाहर टीवी स्क्रीन पर किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाते हुए त्रिस्तरीय व्यवस्था अमल में लाई गई है। इसमें बाहरी और मध्य चक्र में स्थानीय पुलिस, जबकि भीतरी चक्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें- रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 2 इलाकों में रोके हमले

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर अधिकारी अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार, युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीसी नौटियाल, महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं आदि उपस्थित रहे।

राजपुर रोड,

विकासनगर,

देहरादून कैंट,

मसूरी

ऋषिकेश

डोईवाला

सहसपुर

रायपुर

चकराता

धर्मपुर

More From Author

काउंटिंग से पहले हरीश रावत ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना, कहा-जीत के लिए आश्वस्त

शुरुआती रुझान में मदन कौशिक और अनुकृति पीछे, गणेश जोशी और संजीव आर्य आगे