भीमताल सुसाइड प्वाइंट से युवक ने लगाई मौत की छलांग, शव बरामद

नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर सुसाइड प्वॉइंट के समीप एक बाइक लावारिस खड़ी हुई दिखी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन किसी को भी बाइक के बारे में कोई जानकारी मिल पाई। जिसके बाद पुलिस द्वारा बाइक के नंबर से उसके मालिक का पता किया है तो ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक टीपी नगर हल्द्वानी के रहने वाले व्यक्ति की है।

जांच के दौरान पुलिस ने बाइक मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि रजत भल्ला उसकी बाइक को लेकर कहीं गया था जो विगत बुधवार से लापता है और परिजन भी उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

अनहोनी की आशंका में युवक की तलाश में थाना भीमताल पुलिस और एसडीआरफ की टीम सुसाइड प्वाइंट से नीचे खाई में उतरी तो खाई में एक युवक का शव आग से बुरी तरह झुलसा हुआ  मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन अधिक रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान सफल नहीं हो सका।

यह भी पढे़ं- उत्तराखंड में खाई में गिरी बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत

जिसे आज प्रातः गहरी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक आत्महत्या करने के लिए सुसाइड प्वाइंट से गहरी खाई में कूदा जहां जंगल में लगी आग के कारण उसका शरीर झुलस गया।

More From Author

बाघ के हमले की घटनाओं पर कार्बेट प्रशासन अलर्ट

कोरोना के सक्रिय मामले 14 हजार के पार