उत्तराखंड ऊर्जा निगम के छूटे पसीने, पांच साल में 513 करोड़ रुपये बढ़ी बकायेदारी…..UPCL से एक्शन प्लान

उत्तराखंड ऊर्जा निगम के छूटे पसीने

 

 

 

उत्तराखंड में विद्युत बिल के बकायेदारों की वजह से ऊर्जा निगम भी सदमे में है, उत्तराखंड में बकायेदारों से बिल वसूली करने में उत्तराखंड ऊर्जा निगम के भी पसीने छूट गए हैं। बकायेदारों की गनिमत यह आंकड़ा साल दर साल बढ़ता ही चला गया और वर्तमान समय में बकायेदारों पर उत्तराखंड ऊर्जा निगम का काफी पैसा फंसा पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की समग्र राजस्व आवश्यकताओं ( ) का 20% से अधिक पैसा बिजली बिलों में फंस गया है। वहीं बीते पांच सालों में यह बकायेदारी तकरीबन 513 करोड़ रुपये बढ़ चुकी है जिसे लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस पर चिंता जताई है। जहां एक ओर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को बकायेदारों से बिल वसूली करने में पसीने छूट रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने एक माह में UPCL से एक्शन प्लान मांगा है।

पांच साल में 513 करोड़ रुपये बढ़ी बकायेदारी

 

 

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड वर्तमान समय पर 513 करोड़ की बकायेदारी पर है, बकायेदारों पर बहुत बड़ी संख्या में बकाया बिल दर्ज है और हर साल इस बकायेदारी का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं। अगर उत्तराखंड ऊर्जा निगम से प्राप्त आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो साल 2021 में UPCL के 2,73,076 उपभोक्ताओं पर जो 1643.87 करोड़ रुपये बकाया थे वो साल 2022 में UPCL के 3,01,960 उपभोक्ताओं पर 1886.9 करोड़ रुपये से बढ़ गये। साल दर साल बकाये में बढ़ोतरी होती चली गई जिस कारण साल 2023 में UPCL के 3,11,369 उपभोक्ताओं पर 1878.64 करोड़ बकाया हो गए और साल 2024 के दिसंबर माह आते-आते UPCL के कुल 3,66,951 उपभोक्ताओं पर यह आंकड़ा 2157.62 करोड़ बकाया पर पंहुच गया। आकंड़ो के अनुसार UPCL का साल 2024-25 का ARR 10690.03 करोड़ था, जबकि साल के अंत माह तक UPCL की बकायेदारी 2157.62 करोड़ रुपये पहुंच गई। उत्तराखंड नियामक आयोग के अनुसार यह बकाया राशि UPCL के ARR का 20.18 प्रतिशत है।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

RTI दस्तावेजों के आधार पर सरकार का घेराव करेगी कांग्रेस, ऑनलाइन बैठक में लिया निर्णय….जल्द बनेगी ठोस रणनीति

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू, घर से भेंट और पूजा सामग्री लेकर सिलक्यारा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी….मुख्यमंत्री धामी ने करी यह घोषणा