उत्तराखंड के मदरसों का होगा वेरिफिकेशन, CM धामी ने मदरसों में अवैध फंडिंग की जांच के दिए निर्देश…एक्सन में प्रदेश पुलिस

उत्तराखंड राज्य में तकरीबन 400 से अधिक मदरसे इस समय स्थित हैं जिनमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब CM धामी ने प्रदेश में संचालित मदरसों की वेरिफिकेशन जांच के कड़े आदेश जारी किए हैं जिसको लेकर 13 जिलों के जिलाधिकारीयों ने भी अपनी कमर कस ली है।

मुख्यमंत्री धामी ने मदरसों के वेरिफिकेशन की जांच के साथ-साथ मदरसों को मिलने वाली बाह्य अवैध फंडिंग की भी गहनता से जांच करने के आदेश जारी किए हैं। मदरसों में होने वाली इस वेरिफिकेशन और अवैध फंडिंग की जांच को लेकर 13 जिलों के सभी जिलाधिकारीयों के निर्देशित किया गया है लिहाजा पुलिस ने भी प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के लिए तैयारी कर ली है , जिसके लिए जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है।

एक्सन में प्रदेश पुलिस

 

प्रदेश मुख्यमंत्री CM धामी के निर्देश जारी करने के बाद उत्तराखंड पुलिस के IG व उत्तराखंड पुलिस प्रवक्ता डॉ. नीलेश आंनद भरणे ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार समस्त प्रदेशभर के मदरसों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही मदरसों में अवैध फंडिंग की भी जांच कराई जाएगी और साथ ही यह भी देखा जाएगा कि प्रदेश के मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चे तो नहीं पढ़ रहे हैं। जिसके लिए जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है जिसने प्रदेश की पुलिस समेक सभी अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह समिति प्रदेशभर के मदरसों की जांच करेगी और फिर एक महीने में प्राप्त रिपोर्ट को आलाधिकारीयों को सौंपा जाएगा।

 

 

More From Author

खड्ड में समाई मसूरी से धनोल्टी जा रही स्कॉर्पियो कार, दो लोगों की हुई मौत…तीन घायल

“धामी सरकार का राज्य को बड़ा ईनाम, इन क्षेत्रों से राज्य छुंएगा प्रगति का आयाम”…साकार होंगे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रस्ताव