उत्तराखंड के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जारी किया गया है। दरअसल उत्तराखंड के उच्च शिक्षा और शिक्षा चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त पदों की पूर्ती के लिए भर्ती की योजना बनाई जा रही है, उन्होंने बताया कि इस भर्ती का सीधा उद्देश्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खाली पड़े 439 रिक्त पदों पर नए व्यक्तियों की नियुक्ति करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य श्रेणी के लिए 218 पद, अनुसूचित जाति के 112, अनुसूचित जनजाति के 9 और ओबीसी के 68 जबकि आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 32 पद सम्मिलित किए गए हैं। वर्णित भर्ती के संबंध में बोर्ड द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी कर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इन संकायों में होंगी नियुक्तियां
आपको बता दें कि उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर दो दर्जन संकायों में नियुत्तियां करी जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया में डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, आटो राइनो लारिंगोलोजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेबिलिटेशन, फोरेंसिक मेडिसिन, फिजियोलॉजी, साइकेट्रिस्ट, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलाजी, गायनी, आप्थेल्मोलाजी, आर्थोपेडिक्स, और रेस्पिरेटरी जैसे रिक्त पद सम्मिलित हैं जिनके लिए इस भर्ती को जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा शिक्षा निदेशक को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए प्रोन्नति की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

