उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के मतदान शुरु
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज गुरुवार को प्रदेश के 89 विकासखंडों में प्रथम चरण के मतदान सुबह 10 बजे से शुरु हो चुके हैं। आज जहां 5823 पोलिंग बूथ पर 26 लाख से भी अधिक मतदाता अपने मताधइकारी का उपयोग करेंगे, तो वहीं आज प्रथम चरण में 17 हजार से अधिक प्रत्याशियों का भाग्य मतदान पेटियों में कैद होने वाला है।
CM धामी ने मां के संग किया मतदान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज अपनी मां के साथ प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में भागीदारी करी। मुख्यंत्री धामी ने को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाइन में लगकर मतदान किया। इस मतदान प्रक्रिया के समय वे अपनी मां बिशना देवी के साथ मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर ग्रामीण मतदाता का एक-एक अमुल्य मत प्रदेश में पंचायतों की नींव को मजबूती देने में अपनी निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
सुबह से पौड़ी जिले में इतने प्रतिशत मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज प्रथम चरण के मतदान किए जा रहे हैं, इसी क्रम में पौड़ी जिले के 8 विकासखंडों में 726 पदों पर 2059 प्रत्याशियों के भाग्य आज मतदान पेटी में कैद होने जा रहा है। आज गुरुवार की सुबह 10 बजे तक पौड़ी जिले में 12.97 मतदान संपन्न हो चुका है।आपको बता दें कि जिले में 124616 महिला और 116883 पुरुष मतदाता कर आज मतदान कर रहे हैं। वहीं जिले के 8 ब्लॉकों में कुल 2 लाख 41 हजार 499 मतदाता हैं, वहीं विकास खंड नैनीडांडा में सबसे ज्यादा 15.51 प्रतिशत और बीरोंखाल ब्लाक में सबसे कम 8.99 मतदान हुआ है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

