उत्तराखंड में भारी बारिश का साया, मौसम की करवट से गिरा तापमान….जानिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में भारी बारिश का साया

 

 

 

उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर है लिहाजा संपूर्ण प्रदेश में भारी बरसात के दौरा जारी हैं। वहीं उत्तराखंड में अब घने काले बादलों का डेरा सज चुका है, आसार हैं कि संपूर्ण प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने ही वाली है। हालांकि, बीते रविवार को भी राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पूरे दिनभर ही घने बादल छाये रहे और रात को बौछारों का दौर शुरू हुआ। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के किन्हीं-किन्हीं स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

 

 

 

मौसम की करवट से गिरा तापमान

 

 

 

उत्तराखंड में दिनभर झमाझम बरसते मेघों के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है, लिहाजा प्रदेश भर में तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज करी जा रही है। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में बीते रविवार को पूरे दिन बारिश के आसार बने रहे। हालांकि,देर शाम तक भी ज्यादातर क्षेत्रों में सूखा रहा। शाम को सहस्रधारा रोड क्षेत्र में हल्की बौछारें पड़ीं, जबकि शहर में रात करीब साढ़े आठ बजे हल्की बौछारें पड़ने लगीं, वहीं यह बौछारें देर रात भी यूंही जारी रहीं। राजधानी में लगातार हो रही बारिश के कारण गर्मी व उमस से फौरी राहत महसूस करी जा रही है, वहीं मौसम के बदले मिजाज से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

 

 

ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 

 

उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट बार-बार बदल रहा है, कभी धूप तो कभी छांव की आंख-मिचौनी के कारण प्रदेश में अव्यवस्थाओं ने जन्म ले लिया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम की करवटों को लेकर पूर्वानुमान जारी किए हैं, मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुसार आज सोमवार को राजधानी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के शेष जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर और झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसके अलावा राजधानी देहरादून-नैनीताल समेत छह जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, जिलाधिकारी पौड़ी ने भी दिए आदेश….भारी बारिश की चेतावनी जारी