उत्तराखंड में मौसम की बड़ी करवट
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बड़ी करवट लेने वाला है, संभावना है कि शुक्रवार को कुमाऊं के अनेक स्थानों पर आंशिक से मध्यम बादल छा सकते हैं। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की मजबूत सक्रियता का परिणाम साफ-साफ देखा जा सकता है, पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने से 19 व 20 अप्रैल को वर्षा का दायरा व मात्रा बढ़ने के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर अलर्ट किया गया है। उत्तराखंड में मौसम की लगातार बदलती करवट मौसम में आने वाले परिवर्तन को जाहिर कर रही है, चूंकि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है लिहाजा उत्तराखंड में मौसम की मिजाजी करवट भी कभी-कबार काफी मंहगी साबित होती है।
वर्षा-ओलावृष्टि संग अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोक्ष के मजबूत होने पर आने वाली 19 व 20 अप्रैल को मौसम मे खासी करवट का अनुमान स्पष्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 19 अप्रैल को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि रविवार 20 अप्रैल को वर्षा की मात्रा में कमी आने के साथ यह पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित हो सकती है। हालांकि दोनों दिनों में कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने व 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि किसानों के लिए सलाह है कि अपनी कटी उपज, फसलों और सब्जियों-फलों को सुरक्षित स्थान पर रखें, क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के क्षतिग्रस्त होने के प्रबल आसार हैं। वहीं तड़के कुमाऊं के कई जगह वर्षा हुई। चंपावत जिले में 0.8 मिमी, पिथौरागढ़ में 3.6 मिमी, अल्मोड़ा में 0.4 मिमी, बागेश्वर में 5.5 मिमी, नैनीताल में 3.1 मिमी व ऊधम सिंह नगर जिले में 5.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। उच्च हिमालय में दो दिन पहले से शुरू हुआ हिमपात का दौर 20 अप्रैल तक जारी रह सकता है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

