उत्तराखंड में मौसम की बदलती करवट, दून समेत पर्वतीय जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं….जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम की बदलती करवट

 

 

उत्तराखंड में मौसम अपनी करवट लेने के लिए आतुर है, संभावना है कि बीते लंबे समय से शुष्क बने मौसम का क्रम टूटने वाला है। दरअसल, राजधानी देहरादून स्थिक मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और पारे में भी गिरावट के आसार हैं। वहीं बीते मंगलवार की सुबह से ही राजधानी दून और आसपास के अन्य इलाकों में तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद हवा चलने के साथ ही साथ आंशिक बादलों ने भी आसमान को घेर लिया। जबकि वहीं पर्वतीय इलाकों में घने बादल डेरा जमाए रहे, तो कहीं-कहीं पर हल्की-फुल्की बुंदाबांदी भी दर्ज करी गई। आर्द्रता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

 

 

जानिए मौसम का पूर्वानुमान

 

 

वहीं उत्तराखंड में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर राजधानी देहरादून स्थित मौसम विभाग केंद्र ने भी अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग के निदेश बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि, अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और मैदानी क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में बढ़ेगा चाय की खेती का दायरा, चाय बागानों की पौध के लिए जगह सुनिश्चित….जुलाई से शुरू होगा बड़ा मिशन

चारधाम यात्रा को लेकर 25 लाख ज्यादा ऑनलाइन पंजीकरण….लागू होगें यह कड़े ट्रैफिक नियम