उत्तराखंड में बीते मंगलवार को मौसम के अपने मिजाज में करवट लेनी शुरु करी, लिहाजा कई चोटियों पर हिमपात भी देखने को मिला तो वहीं कम ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की फुल्की बुंदाबांदी भी देखने को मिली। वैसे तो अधिकतर मैदानी इलाकों पर सूर्यदेव की किरणें चमकती नजर आईं लेकिन हल्की बर्फबारी ने कई पर्वतीय क्षेत्रों का पारा लुढ़का दिया। राजधानी देहरादून में भी आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की बौछारें भी गिरीं और शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं मौसम विभाग के अनुमानुसार आज बुधवार को प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और पारा भी सामान्य से अधिक रह सकता है। चूंकी बीते मंगलवार से ही देहरादून में सुबह से ही आंशिक बादल मंडरा रहे थे लिहाजा दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही जिसके बाद शाम को सर्द हवाओं ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी। उधर, चारधाम समेत आसपास की चोटियों पर सुबह से ही हल्की बर्फबारी के दौर चलते रहे।
पांच दिनो बाद खुले मार्ग, आवाजाही शुरु
उत्तराखंड में बीते पांच दिनों से हो रही बर्फबारी और मौसम की करवट के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हो चुके थे और आवाजाही लगभग स्थगित हो चुकी थी तो वहीं, बीते पांच दिनो से बंद बद्रीनाथ हाईवे को भी बीते मंगलवार को सुचारु किया गया। तो वहीं बीआरओ ने कड़ी मशक्कत से माणा तक बदरीनाथ हाईवे खोला है हालांकि हनुमान चट्टी से आगे माणा तक फोर बाय फोर वाहन ही फिलहाल इस पर चल पाएंगे। वहीं BRO ने मार्ग खोलने के लिए तड़के सुबह से लेकर देर रात तक काम किया तब कहीं जाकर मार्गों में आवाजाही शुरु हो पाई।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

