उत्तराखंड में मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड में मानसून का आगमन हुए तकरीबन एक माह गुजर चुका है, प्रदेश में मानसून अपने शुरुआती दौर से लेकर अबतक खासी तबाही भी मचा चुका है। वहीं अब, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही लगातार जारी है, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा भी दर्ज करी गई है। राजधानी देहरादून में भी धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी चलती रही, हालांकि, शाम ढलते-ढलते घने काले बादलों का साया राजधानी के ऊपर मंडराना शुरु हो गया और अंधेरा घिरने के साथ बारिश के आसार अधिक प्रबल होते चले गए। वहीं बात करी जाए तापमान की तो प्रदेश में बादलों के मंडराने से पारे में भी खासी गिरावट है और अधिकतर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से कम ही बना हुआ है।
क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में मानसून अपना पूर्ण प्रदर्शन कर रहा है, वहीं राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजधानी देहरादून में घने बादलों के छाने के साथ-साथ अन्य पर्वतीय जैसे नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर इन जिलों में भारी से भी अधिक भारी बारिश और कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के आसार को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकी, उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं पर आकाशीय गरजन और चमक के साथ हल्की-फुल्की बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

