उत्तराखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग
उत्तराखंड में राज्य स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी नगर निकायों और नगर पालिकाओं को उनकी स्वच्छता के आधार पर रैंकिंग दी गई। आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में राज्य के 107 में से 27 निकायों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर सुधरा है।शहरी विकास विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छोटे निकायों जैसे नगर पालिका और नगर पंचायतों ने खूब अंक कमाए हैं। उनकी रैंकिंग में भी 2800 से अधिक तक का सुधार दर्ज किया गया है। वहीं संपूर्ण देश में स्थित गंगा घाटों के मामले में ऋषिकेश के गंगा घाट सबसे साफ पाए गए हैं।
स्वच्छता में नगरपालिका मसूरी ने मारी बाजी
खैर, उत्तराखंड में हुए इस स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में लालकुआं ने पहला व रुद्रपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका मसूरी ने नगर पालिका श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त निकायों की श्रेणी में भी मसूरी ने उत्तराखंड के सभी निकायों में ओवरऑल रैंकिग में तीसरा स्थान निकाला है। वहीं, मसूरी नगर पालिका की इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उत्तराखंड की तमाम नगर पालिकाओं मसूरी नगर पालिका का स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारना वास्तव में गर्व की बात है। इस उपलब्धि के लिए शहर की जनता का सहयोग, स्वच्छता कर्मियों का समर्पण व कड़ी मेहनत, सहित सहयोगी संस्थाओं का सहयोग व अधिकारियों की कार्य कुशलता को जाता है। आगामी समय में पालिका इस रैकिंग को बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास करेगी व आने वाले समय में नगर निकायों में भी प्रथम स्थान के लिए कार्य करेगी।
योजनाबद्ध स्वस्छता व्यवस्था का है फल
मसूरी नगर पालिका की इस अव्वल रैंकिंग पर गौरवांगित महसूस करते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने कहा कि मसूरी नगर पालिका को मिले इस सम्मान का संपूर्ण श्रेय योजनाबद्ध स्वस्छता व्यवस्थ, अपशिष्ट पदार्थों का सुनिश्चित ठोस प्रबंधन और आधुनिकी के माध्यम व आमजन को जाता है। वहीं यह कार्य मात्र इनके ही माध्यम से पूर्ण नहीं हुआ है बल्कि, इलसके सफलता में समस्त नागरिकों, सफाई मित्रों अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सहयोगी संस्थाओं का भी अतुलनिय योगदान है। पालिका अधिशासी अधिकारी ने भविष्य को मार्गदर्शित करते हुए बताया कि भविष्य में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसी समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ मसूरी नगर पालिका अपना पूर्ण योगदान देगी और इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

