कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, काल बनकर टूटा मलबा….आवाजाही हुई ठप

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुआ भूस्खलन

 

उत्तराखंड में मानसून अपना कहर पूरी तरह बरपा रहा है, लगातार हो रही भारी बारिशें प्रदेश में मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं। वहीं, आज बुधवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर स्थित जजरेड़ में एक पहाड़ी में भूस्खलन आने के कारण अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया और मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। हालांकि, गनीमत इतनी रही कि इस घटना के दौरान मार्ग पूर्णत: खाली था और सड़क पर आवाजाही बंद थी। अचानक हुए इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए आवाजाही बाधित हो गई, जिसके बाद मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया। इस घटना के दौरान मार्ग के दोनों ओर तकरीबन 200 से भी अधिक वाहन फंसे रहे, वहीं इस भूस्खलन के चलते सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार भी पूरी तरह से धराशायी हो गई। हालांकि, अब मार्ग पूरी तरह से खुल चुका है और आवाजाही भी सुचारु रुप से संचालित है। आपको बताते चलें कि बीते मंगलवार को भी पहाड़ी से मलबा गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस कारण उस वक्त भी कालसी-चकराता मोटर मार्ग बाधित होने के वजह से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो चुकी थी।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

राजधानी दून में जलभराव पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ली अधिकारियों की खबर….FIR की दी चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून को लेकर अलर्ट, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश……जानिए मौसम का पूर्वानुमान