चमोली का डिम्मर गांव घोषित होगा आदर्श संस्कृत गांव, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ…..ग्राम प्रधान ने जताया आभार

चमोली का डिम्मर गांव घोषित होगा आदर्श संस्कृत गांव

 

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के डिम्मर गांव को आदर्श संस्कृत गांव घोषित करने पर आयोजित कार्यक्रम का सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। बता दे जनपद स्थित डिमर गांव को आदर्श संस्कृत गांव घोषित किया गया है जिसके मध्य नजर सीएम ने आज वर्चुअली शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान डिमर गांव के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर डिम्मर गांव के ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद भी किया। इसको लेकर ग्रामीणों ने सीएम का आभार जताया। वही सूबे के मुख्यमंत्री ने डिमर गांव की स्थानीय महिलाओं द्वारा संस्कृत में वार्तालाप करने पर उन्हें बधाई दी।

 

ग्राम प्रधान ने जताया आभार

 

 

डिम्मर गांव की ग्राम प्रधान विनीता डिमरी ने भी सूबे के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आदर्श ग्राम घोषित होने पर संस्कृत का और भी ज्यादा प्रचार प्रसार होगा जो की एक बड़ी उपलब्धि होगी।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

देहरादून नगर निगम में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस में दावेदारों की जोर आजमाइश शुरू…..हर निकाय यही रहेगा सफलता का मंत्र

उत्तराखंड में मानसून का हाहाकार, मौसम विभाग ने जारी करी चेतावनी…..दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 145 मार्ग बंद