चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के आगाज को बामुश्किल अब दो हफ्ते भी शेष नहीं बचे हैं, लिहाजा उत्तराखंड सरकार व प्रशासन ने चारधाम यात्रा को लेकर और तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों तो पूरा कर लिया है। इसी कड़ी में गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) ने चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष मैसेज तैयार किया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम अपने मैसेज के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए पर्यटक आवास गृह की बुकिंग कराने वाले तीर्थयात्रियों को होटल और पर्यटक आवास गृह की बुकिंग कराने वाले तीर्थयात्रियों को निगम मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें पहाड़, नदी और सड़क किनारे सेल्फी लेने से बचने की सलाह दे रहा है।
तीर्थयात्रियों को भेजे जा रहे पर्सनल मैसेज
चारधाम यात्रा 2025 को कचरा मुक्त करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को पर्सनल मैसेज भेज रहा है। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए GMVN के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि पहली बार निगम की ओर से उन सभी तीर्थयात्रियों को व्यक्तिगत मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने चारधाम यात्रा के लिए गेस्ट हाउस व होटल बुक कराए हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इन मैसेज के माध्यम से प्रबंधन का तात्पर्य तीर्थयात्रियों को ठहरने व खाने की बेहतर सुविधा देने के साथ सरल व सफल यात्रा बनाना है। इस मैसेज के माध्यम से सेल्फी लेने से बचने के साथ यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जा रही है। खुले में कूड़ा फेंकने, मादक पदार्थ का सेवन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

