जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, बिल्डिंग ढहने से कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

जानकारी के अनुसार जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की वजह से पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई,सूत्रों के मुताबिक कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है । धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंचकर दबे हुए कर्मचारियों को निकालने में जुटी हुई है। प्रशासन भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा फैक्ट्री के F-6 सेक्शन में उस समय हुआ जब एरियल बम में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई, और कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

More From Author

उत्तराखंड के इन 2 जिलों में दौड़ेगी 150 E-BUS, 3000 करोड़ की लागत से बनेंगे डिपो और चार्जिंग स्टेशन

महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी प्रयागराज में होटल्स व होम स्टे की मांग