टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग 24 घंटे बाद खुला
टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला डेंजर जोन में कल शनिवार सुबह 5:30 बजे भारी मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। जिस कारण दिनभर सैकड़ो वाहन व यात्री फंस गए थे। चंपावत जिले के साथ साथ पिथौरागढ़ जिले की जनता काफी परेशान रही । राखी पर लोग समय पर घर नहीं पहुंच पाए।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को खुद मैदान में उतरना पड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर एन एच की मशीनों के द्वारा लगातार काम करते हुए आज रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया है। वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद जनता व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लेकिन स्वाला में स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है बारिश होने पर राजमार्ग फिर से बंद हो सकता है। मशीन लगातार काम कर रही है। जनता एनएच के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगा रही है। मालूम हो पिछले वर्ष भी 16 दिन यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहा था।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

