देहरादून एयरपोर्ट की रेटिंग में सुधार
राजधानी देहरादून स्थित देहरादून एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण क्यू टू 2025 में 4.91 की रेटिंग हासिल करी है, जो इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों में छठवें स्थान पर रखती है। आपको बता दें कि यह रेटिंग हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को दी जाने वाली बेहतर सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छत का प्रमाण पत्र भी माना जाता है। वहीं देहरादून एयरपोर्ट के एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्री सुविधा, सुरक्षा व संतुष्ठि के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इससे पूर्व भी देहरादून एयरपोर्ट ने इस सर्वेक्षण में अच्छे प्रदर्शन के लिए बेहतर रेटिंग हासिल करी थी।
राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रिय पर पाई इतनी रैंक
देहरादून एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण( एएसक्यू) क्यू टू 2025 में 4.91 की उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है, जो की क्यू वन 2025 की 4.81 की रेटिंग की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है। आपको बताते चलें कि अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते देहरादून एयरपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी हवाई अड्डों में छठवें स्थान पर है। वहीं अगर अंतर्राष्ट्रिय स्तर की बात करी जाए तो वैश्विक स्तर पर देहरादून एयरपोर्ट 62वें स्थान पर है। देहरादून एयरपोर्ट को यह मिली यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का प्रमाण है।
निदेशक महोदय ने दी जानकारी
देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने इस रेटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण है, जिसे एयरपोर्टस काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से संचालित किया जाता है। एयरपोर्ट के उपमहाप्रबंधक नितिन कादयान ने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट लगातार यात्रियों को सफाई, आराम, उपलब्धता, विनम्रता, सहायता, दक्षता, सुरक्षा जांच और समृद्ध सुरक्षा के साथ ही चेक इन सामान और परिवहन की बेहतर सुविधाएं दे रहा है। जिसके चलते एयरपोर्ट को लगातार उच्चतर रेटिंग मिल रही है। जो की एयरपोर्ट की सेवाओं को बेहतर बनाती है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

