पोस्टमास्टर ने किया 32 लाख का घोटाला, फर्जी एंट्री करके उड़ायी लोगो की मेहनत की कमाई

पोस्ट मास्टर बाबू ले उड़े लोगों की गाढ़ी कमाई

बागेश्वर के सिमगडी पोस्ट ऑफिस में एक पोस्ट मास्टर ने खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी करी है। जंहा स्थानीय लोग अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए बचत खाते में जमा करते थे, लेकिन वंही पोस्ट मास्टर ने सभी को धोखा देते हुए खाताधारकों के पैसों को गबन कर लिया। जब भी खाताधारक पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करवाते थे, तो वह उनकी पासबुक में एंट्री तो कर देता था लेकिन जमा राशि को पोस्ट ऑफिस के खाते में रखने के बजाय अपने पास रख लेता था। यह सिलसिला लंबे समय तक एसे ही चलता रहा, लेकिन इस घोटाले का भांडा तब फूटा जब कुछ खाताधारकों ने ऑनलाइन अपने खातों की जानकारी लेनी चाही तो वे पाते हैं कि उनके खाते में एक भी रुपये जमा नंही है। जब पोस्ट मास्टर को अपने घपले के उजागर होने का पता चला तो वह फरार हो गया। इसके बाद डाक निरीक्षक अनिल कुमार व्यास ने आरोपी पोस्ट मास्टर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया,वंही सूचना पाने के बाद पुलिस ने आरोपी पोस्ट मास्टर की तलाश शुरू कर दी।

59 को लगाया 25 लाख रूपयों का चूना

आधिकारिक जांच में खुलासा हुआ कि ओरोपी डाकिया सुरेंद्र सिंह पंचवल ने पोस्ट ऑफिस की कई अलग-अलग बचत योजनाओं के तहत करीब 59 खातों से कुल 25,66,950 रुपये का गबन किया है। इसके अलावा शाखा डाकघर सिमगड़ी की सरकारी नकदी में भी 7,01,855 रुपये की कमी पाई गई। इस तरह पोस्ट मास्टर ने लगभग 32,68,805 रुपये का हेरफेर किया। पुलिस ने सभी आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर सुरेंद्र सिंह पंचवल को गिरफ्तार कर लिया। वंही बागेश्वर के SP चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि अब पुलिस पोस्ट ऑफिस प्रशासन के साथ मिलकर गबन की गई राशि को खाताधारकों को वापस दिलाने के प्रयास में है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की जांच भी जारी है।

More From Author

भर्ती परिक्षाओं में धांधली को मध्यनजर रखते हुए असम में बंद करी इंटरनेट सेवा

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लेखक गांव पंहुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया