Rampur News

Rampur News: शराब के पैसे न देने पर बेटे ने मां की ली जान

Rampur News: क्या आपने कभी सुना है कि कोई बेटा माँ के पैसे न देने पर उनकी हत्या कर देता है? अगर नहीं, तो हम बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद के जागेश्वर गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक माँ के शराब के लिए पैसे न देने पर बेटा उन्हें बेरहम तरीके से मौत के घाट उतार देता है। बता दें कि युवक नशे में धुत था और उसने अपनी माँ माया देवी पर ही ईंट से जानलेवा हमला किया। माँ की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है और उनके गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है।

इसके अलावा, युवक के शराब के आदी होने की वजह से उसकी पत्नी भी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। शराब की लत कैसे रिश्तों को खत्म कर देती है, रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र की यह घटना उसकी एक और दर्दनाक मिसाल बन गई है।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम राजू है और वह शराब के नशे का आदी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह का कहना है कि उसने अपनी माँ से शराब के लिए रुपये मांगे थे। माँ ने रुपये देने से मना किया तो उसने ईंट से अपनी माँ के सिर पर वार कर दिया। इतना ही नहीं, उसकी बहनों ने माँ को बचाने का भी प्रयास किया तो उनके साथ भी उसने हाथापाई की। जिससे माँ को गंभीर चोटें आयीं और कल मेरठ में उनकी मृत्यु भी हो गई है। उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

शराब का नशा ही इस घटना का मुख्य कारण था, वह अनावश्यक अपनी माँ पर पैसों को लेकर डिमांड बनाता था। उसने ईंट मारकर हत्या की और उसे तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल अभी वह जेल में है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के पश्चात धारा 302 में पुलिस उसकी रिमांड लेगी। परिवार में उसकी दो बहनें हैं; बहन ने ही मुकदमा लिखाया है और बहन ने ही पुलिस को सूचना दी थी। अभी यही पता चल रहा है कि वह पहले से ही शराब के नशे का आदी है।

Read more:-Rohit Shetty के घर के बाहर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

More From Author

Weather update

Weather update: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने लिया नया मोड़, कोहरे ने रोकी रफ्तार!

Noida News: ग्रेटर नोएडा में ठगों ने निजी खाते से उड़ाए 9 लाख रुपये

Noida News: ग्रेटर नोएडा में ठगों ने निजी खाते से उड़ाए 9 लाख रुपये