फर्जी मार्कशीट से पाई सरकारी नौकरी, विभाग ने करी कड़ी कार्रवाई…नियुक्ति पर लगी रोक

सरकारी विभाग में नौकरी प्राप्त करना आजकल हर युवा का सपना है जिसके लिए प्रत्येक युवा जीवन में एक न एक बार तो अवश्य ही सरकारी पेपर्स की तैयारी करता है, लेकिन कुछ लोग एसे भी हैं जो गलत तरीकों से नौकरी प्राप्त करने की सोचते हैं। एसे युवा या तो मेहनत नहीं करना चाहते या फिर कई बार के विफल छात्र होते हैं जो इस प्रकार के गलत तरीकों से नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। एसा ही एक मामला हल्द्वानी के डाक विभाग से सामने आया है जहां एक युवती ने डाक सेवक की नौकरी पाने के लिए हाईस्कूल की फर्जी मार्रशीट का सहारा लिया। दरअसल साल 2024 के जून महिने में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। जिसके बाद युवती को नवंबर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। लेकिन जब विभाग ने युवती के अभिलेखों की जांच करी तो युवता की हाईस्कूल की मार्कशीट DIGI LOCKER में दिखाईं नहीं दी। लिहाजा विभाग को युवती पर आशंका हुई तो उन्होने युवती की नियुक्ति पर रोक लगा दी।

नियुक्ति पर लगी रोक, विभाग ने करी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

युवती ने अपने अभिलेखों में बिहार ओपन बोर्ड की मान्यता प्राप्त हाईस्कूल की मार्कशीट को लगा रखा था, अब चूंकि विभाग को युवती पर पहले ही आशंका थी लिहाजा विभाग ने युवती की हाईस्कूल मार्कशीट को बिहार ओपन बोर्ड को सौंपी, जिसके बाद कुछ समय पहले ही विभाग को जानकारी प्राप्त हुई कि युवती की मार्कशीट फर्जी है। इस पर डाक विभाग ने अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

More From Author

मतदान केंद्र से मतपेटी को चुराने की कोशिश,आरोप के घेरे में आईं निर्दलीय प्रत्याशी व बेटी…हंगामा

निकाय चुनाव की मतगणना जारी, जानें इस बार किसकी बारी….जानिए चुनाव परिणाम की पूरी रिपोर्ट