भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कोरोना को लेकर दिखाई लापरवाही

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद ने दिखाई लापरवाही। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी फ्लाइट से नई दिल्ली चले गए।

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व बीजेपी सांसद शिव प्रसाद शुक्ला तथा सिटी एसपी सोनम कुमार, एम्स के एमबीबीएस के 5 छात्र समेत 57 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते दिन भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रजही में आयोजित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में सम्मिलित हुए थे साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ स्टेज भी शेयर किया था।

यह भी पढ़ें-नीट पीजी काउंसलिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

जानकारी के अनुसार कोविड-19 के मामूली लक्षण मिलने के बाद 50 साल के गोरखपुर के चुनाव प्रभारी ने कोविड टेस्ट के लिए सैंपल भेजा था। भाजपा नेता ने बिना रिपोर्ट का इंतजार किए बीते दिन शाम करीब 6:50 बजे गोरखपुर हवाई अड्डे से फ्लाइट में नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि उनके संक्रमित होने के बाद हवाई अड्डे में एंट्री मिल गई? साथ ही भाजपा नेता का टेस्ट क्यों नहीं किया गया।

बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री ने फिलहाल नहीं दिया कोई बयान

भाजपा नेता के साथ बैठक में उपस्थित नेता भी डरे हुए हैं साथ ही सब कोरोना टेस्ट करवाना चाहते हैं। इस मामले में बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है वहीं पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का कहना है कि वह कुछ दिन तक अकेले रहेंगे।

अंजली सजवाण

More From Author

नीट पीजी काउंसलिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

अलीगढ़ के खैर कोतवाली में 5 साल की मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म