मतदान केंद्र से मतपेटी को चुराने की कोशिश,आरोप के घेरे में आईं निर्दलीय प्रत्याशी व बेटी…हंगामा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान हुए, जिसमें सभी निकायों पर भारी संख्या में मतदान किया गया। राजधानी देहरादून में मतदान के बीच एक एसी घटना हुई जिससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। दरअसल 23 जनवरी को वार्ड 41 में मतदान के बाद जब मतदान संपन्न होने वाले थे तो उस समय सेक्टर मजिस्ट्रेट कांग्रेस प्रत्याशी पायल अरोड़ा बहल और निर्दलीय प्रत्याशी रीमा की ओर से वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई कि देहरादून के पॉश इलाके इंद्रानगर वार्ड 41 में मतपत्र लूटने के प्रयास किया गया है। जिसके बाद मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा और शोर-शराबा हुआ। जानकारी के अनुसार घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी व उनकी बेटी मतपेटी ले जाते दिख रहे हैं हांलांकि HNN24X7 इस बात की पुष्टी नहीं करता है। मामले से संबंधित वीडियो को भी पुलिस को सौंपा गया है जिसकी अब जांच की जा रही है।

आरोप में घेरे में आईं निर्दलीय प्रत्याशी व बेटी

 

मतदान केंद्र में हुई मतपेटी की लूट वाली घटना ने संपूर्ण चुनावी खेमे का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। चूंकि मतदान केंद्र में हुई मतपेटी को चुराने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी व उनकी बेटी को मतपेटी ले जाते हुए देखा जा रहा है, लिहाजा अब प्रत्याशी व उनकी बेटी को वीडियो साक्ष्य ने आरोपों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है, हांलांकि प्रत्याशी आशा भाटी के पति ओमेंद्र भाटी ने इस घटना पर अपनी संलिप्तता से इंकार करते हुए कहा कि यह प्रकरण पूरी तरह से भाजपा व कांग्रेस के आपसी प्रतिद्वंदिता से प्रेरित था।

जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दिन भर चले मतदान में मतदान केंद्र के पास गाजियाबाद रजिस्टर्ड गाड़ियां भी घूमती नजर आईं, लिहाजा पुलिस प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेकर उक्त मामले की जांच शुरु कर दी। मामले की जांच कर रहे SSP अजय सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्षता से जांच करी जा रही है, जो भी घटना में जिम्मेदार पाए जाते हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई करी जाएगी।

More From Author

हल्द्वानी में निकाय चुनाव हुआ रोमांचक, बंशीधर और सुमित हृदयेश की आमने सामने की टक्कर

फर्जी मार्कशीट से पाई सरकारी नौकरी, विभाग ने करी कड़ी कार्रवाई…नियुक्ति पर लगी रोक