राजधानी देहरादून में ऊर्जा निगम के साथ अभद्रता निरंकुश, ऊर्जा निगम के लाइनमैन से हुई मारपीट….अब तक आए इतने केस

राजधानी देहरादून में ऊर्जा विभाग के साथ अभद्रता निरंकुश

 

 

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आय दिन कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें ऊर्जा निगम के साथ मारपीट और अभद्रता करी जा रही है और यह मामले थमने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में से यह मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं और लगातार ऊर्जा निगम इनको लेकर काफी संकोचित भी है। लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर गांव में काटा गया कनेक्शन जोड़ने गए लाइनमैन के साथ मारपीट की गयी। घायल अवस्था में उसने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचायी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

ऊर्जा निगम के लाइनमैन से हुई मारपीट

 

 

 

 

इसी क्रम में एक घटना लक्सर से सामने आई है जहां महाराजपुर खुर्द गांव में लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मनोज सैनी ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मार्च को वे ऊर्जा निगम के कर्मचारी अमरीश कुमार, महेश अरोड़ा, मोनू और अतुल के साथ राजस्व वसूली को महाराजपुर खुर्द गांव गए थे, जहां उन्होंने बिजली बिल जमा न करने पर एक ग्रामीण जोगिंदर उर्फ ऐविल का बिजली कनेक्शन काट दिया, लिहाजा जब बाद में जोगिंदर ने ऑनलाइन बिल जमा कर लिया तो लाइनमैन अतुल कनेक्शन जोड़ने जोगेंद्र के घर गया। अतुल का आरोप है कि इस दौरान जोगेंद्र और उसके भाई ने लाठी डंडों से लाइनमैन अतुल पर हमला कर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी। जिस वजह से अतुल पूरी तरह घायल हो गया और घायल अवस्था में उसने वहां से भागकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई और 112 नंबर मिलाकर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद लक्सर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

 

 

 

 

 

ऊर्जा निगम के साथ लगातार हो रही मारपीट से ऊर्जा निगम भी चिंतित हैं, जिसे लेकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एस के गुप्ता ने बताया कि “कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं चिंताजनक हैं। बकायेदारों से अपील है कि वह कार्रवाई और वसूली के दौरान मारपीट न करें। यदि कोई कानून हाथ में लेगा तो पुलिस और निगम की ओर से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।” आपको बता दें कि बीते 21 मार्च को भी जब ऊर्जा निगम की टीम राजस्व वसूली को लेकर मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव गई थी और उस समय भी ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट की गयी थी। इससे एक दिन पहले 19 मार्च को सुल्तानपुर में एक कांग्रेसी नेता द्वारा बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट की गयी थी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। टीम के साथ आए दिन हो रही मारपीट के मामलों को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लक्सर बिजली घर एवं मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था।

 

 

अब तक आए इतने केस

 

 

 

  1. केस-1 लक्सर के बसेड़ी गांव मे कनेक्शन काटने को लेकर ऊर्जा निगम की टीम को घेरकर पीटा गया था।
  2. केस – 2 लक्सर के हुसैनपुर गांव में कनेक्शन काटने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने घेरा था। मौके पर पंहुची पुलिस ने टीम को छुड़वाया था।
  3. केस – 3 सुल्तानपुर में गन्ना कोल्हू पर बकाया वसूली को लेकर टीम के साथ हाथापाई व मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर प्रसारित हुआ।
  4. केस -4 मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में कनेक्शन काटने पर जेई और कर्मचारी से मारपीट कर रसीद बुक छीनकर फाड डाली गयी। कर्मचारी का फोन तोड़ डाला गया था।
  5. केस -5 महाराजपुर गांव में कनेक्शन जोड़ने गए लाइनमैन को पीटा।

 

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

 

More From Author

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले जाएंगे 4 जिलों की 15 जगहों के नाम…..फैरिस्त में शामिल है एक नगर पंचायत व दो सड़कें

उत्तराखंड में धामी सरकार का नामकरण योजना, धामी सरकार के फैसले का विधायक ने की प्रशंसा