जालंधर के पीएनबी बैंक में हुई 17 लाख की लूट

जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन के इनोसेंट हार्ट स्कूव के पास स्थित  पंजाब नेशनल बैंक हथियारबंद बदमाशों ने करीब 17 लाख रुपये बैंक से लूट कर ले गए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन बदमाश करीब 9 बजे पैदल बैंक में पहुंचे थे और उन्होंने अपनी जैकेटों में हथियार छुपा रखे थे एक बदमाश के पास तो बन्दूक भी थी जिसके बाद उन्होंने बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाया और बैंक के सभी कर्मचारियों को एक रुम में बंद कर लिया कैशियर को काबू करके उससे पैसे लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-प्रयागराज में किए गए पीएम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पास के पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस कमिशनर दीपक पारिख ने घटना स्थल पर पंहुच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है पुलिस ने बैंक को आश्वासन दिलाया है कि वह बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार करेंगे और साथ ही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पहले भी इस इलाके की गढ़ा रोड़ के निजी गोल्ड लोन के ऑफिस में बदमाशों ने करीब ढ़ाई लाख की लूट को अंजाम दिया था।

आरती राणा    

More From Author

उत्तराखंड के घनसाली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देश की चाइनीज कंपनियों में इनकम टैक्स ने की छापेमारी