PKL 2022 का 54 वां मुकाबला यू मुंबा v/s तेलुगु टाइटंस

PKL 2022 का 54 वां मुकाबला यू मुंबा और तेलुगु टाइटंस के बीच 2 नवंबर को खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

 

यू मुंबा  ने अभी तक PKL 2022 में 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला उनका टाई के जरिए समाप्त हुआ और वो अंक तालिका में इस समय 26 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।  यू मुंबा ने अपने पिछले 5 में से तीन मुकाबले जीते हैं और दो मैचों में उन्हें हार मिली है। इस मैच को जीतकर वो तीसरे स्थान पर आ सकते हैं। तेलुगु टाइटंस ने 9 में से सिर्फ एक मैच जीता है और 8 मुकाबले वो हार चुके हैं। अंक तालिका में वो 7 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस अपने पिछले पांचों मैच हारे हैं और उन्हें इस समय जीत की सख्त जरूरत है।

 

More From Author

PKL 2022 के 53वा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 29-27 से हराया।

टी20 वर्ल्ड कप मे विराट कोहली ने महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा ।