नैनीताल पुलिस ने पहाड़ों को घूमने आने वालों के लिए तय किया नया ट्रैफिक प्लान

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में अगर आप घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा परेशानी उठानी पड़ सकती है। 26 मार्च से काठगोदाम स्थित कलसिया पुल का निर्माण होने जा रहा है जिस वजह से अब पर्यटकों का सफर थोड़ा लंबा हो जाएगा। कलसिया पुल का निर्माण होने के कारण पुलिस ने पहाड़ों पर जाने वाले वाहनों के लिए रूट डाइवर्ट किया है।

ट्रैफिक रूट चेंज होने की वजह से पहाड़ों को जाने वाले यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ सकती है। नैनीताल ट्रैफिक पुलिस ने प्लान जारी करते हुए कहा है कि 26 मार्च से कलसिया पुल का निर्माण होना है, ऐसे में शहर में जाम की स्थिति ना बने हैं, इसको देखते हुए वाहनों का रूट प्लान तैयार किया गया है. कलसिया पुल का निर्माण होने से अब पर्यटकों का सफर थोड़ा लंबा हो जाएगा। गर्मी में पर्यटकों की भारी संख्या व पुल निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया है।

बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा होते हुए गन्नास सेंटर से पंचायतघर से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल,भवाली,भीमताल,अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे। वहीं रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहन पंचायत घर से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुआगांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल,भवाली,भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें-पंजाब के सीएम मान ने की पीएम मोदी से मुलाकात

समस्त बड़े वाहन लामाचौड़ तिराहे से कमलुवागांजा होते हुए हनुमान मंदिर से आरटीओ रोड होते हुए पंचायत घर से मोतीनगर से तीनपानी होते हुए गोला रोड पर खड़े किये जायेंगे। साथ ही सितारगंज, चोरगलिया से आने वाले समस्त बड़े वाहन खेड़ा रोड पर खड़े किये जायेंगे। मंडी से निकलने वाले भारी वाहन रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक की अवधि में आवागमन कर सकते हैं, अन्यथा गौला रोड पर खड़े किये जायेंगे।

More From Author

 सूटकेस मे प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था प्रेमी

केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक बन सकते हैं डिप्टी सीएम

LIVE देखने के लिए टैप करें