सिख समाज के लोगों का आक्रोश दिखने को मिला

बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख समाज के लोगों ने एक बैठक की जिसमें बीते दिनों कुछ अराजक तत्वों द्वारा सिख समाज के एक व्यक्ति की पगड़ी की बेअदबी करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने पुलिस को 5 अप्रैल तक आरोपियों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। बता दें कि बाजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख समाज के लोग एकत्र हुए।

जहां बीती 1 अप्रैल को बाजपुर के ग्राम बहादुर गंज निवासी कृपाल सिंह के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट करने और पगड़ी की बेअदबी करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में सिख समाज के लोगों ने पुलिस पर मामले की जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया और 5 अप्रैल तक कार्यवाही नहीं किए जाने पर रुद्रपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा में विशाल बैठक करने की बात कही।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि सिख समाज के लोगो के लिए उसकी पगड़ी शान है। लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने पगड़ी की बेअदबी कर सिख समाज को आहत करने का काम किया है जिसे सिख समाज के लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें-आजादी के 75 साल बाद घेस घाटी में बजने लगी मोबाइल की घंटिया

वहीं युवा किसान नेता अजीत प्रताप रंधावा ने कहा कि सिख समाज की पगड़ी की बेअदबी करने का मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है लेकिन 2 दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे सिख समाज के लोगों में खासा आक्रोश बना हुआ है उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कार्यवाही नहीं की गई तो सिख समाज के लोग कानून को अपने हाथ में लेने को मजबूर हैं।

More From Author

सड़क किनारे खड़ी कार के समीप लाश मिलने से हड़कंप

दिनदहाड़े हथियारों के बल पर लूटे 25 लाख, मसूरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़