अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर

दुनिया के सबसे अमीर व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है और अब उनकी नजर इस लोकप्रिय सोशल साइट से कमाई पर है। मस्क ने बीते दिनों 44 अरब डॅालर में इस सोशल साइट को खरीदा हैं। बताया जा रहा है कि मस्क अब ट्विटर में बड़े बदलाव लाएगे।

इसमें सबसे बडा बदलाव तो  मंगलवार को उन्होने सरकारी  व व्यावसायिक लोगों के लिए शुल्क लागू करने की योजना प्रकट की हैं।  वर्तमान में दी जा रही ट्विटर ब्लू सेवा भी फीस आधारित है। ट्विटर का सशुल्क करने का इरादा नया नहीं हैं। लेकिन आम जनता के लिए पहले कि तरह मुफ्त रहेगा।

यह भी पढ़ें- अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप

मामूली मासिक शुल्क के आधार पर यह ट्विटर के खास फीचर व ऐप की सुविधा इसकी सदस्यता लेने वालों को प्रदान की जाती है। यह सुविधा अभी अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है। दुनियाभर में सरकारी और  व्यावसायिक यूजर्स का भी बड़ा हिस्सा है, जो ट्विटर का इस्तेमाल करता है। वह शुल्क लगाए जाने से प्रभावित होगा।

प्रिया चाँदना

More From Author

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदयभान की आज चंडीगढ़ में होगी ताजपोशी

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूबे