झारखंड : सरकारी स्कूल भवन हरे रंग में दिखेंगे, शिक्षा मंत्री में दिया निर्देश

झारखंड के करीब 35 हजार सरकारी स्कूल भवनों का रंग फिर से बदलेगा. स्कूल भवनों को हरा और ऑफ व्हाइट रंग से रंगा जायेगा. दरवाजे व खिड़की भी हरे रंग के होंगे. विद्यालयों के रंग-रोगन में अब वेदर कोट का उपयोग किया जायेगा. रंग-रोगन को लेकर बिंदुवार जानकारी जिलों को दे दी गयी है. निर्देश के अनुरूप प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है. फिलहाल विद्यालय भवनों का रंग गुलाबी है. वहीं दरवाजा व खिड़की अभी गोल्डेन ब्राउन रंग के हैं।

राज्य के सरकारी स्कूलों को प्रतिवर्ष अनुदान राशि दी जाती है. यह राशि आवश्यकतानुसार भवन की मरम्मत, रंग-रोगन व सफाई पर खर्च की जाती है. विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप यह राशि दी जाती है।

यह भी पढे़ं- धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने लिया माल रोड का आनंद

ऐसे विद्यालय जहां नामांकित बच्चों की संख्या 30 है, उन विद्यालयों को 10 हजार, 31 से 100 नामांकनवाले स्कूल को 25 हजार, 101 से 250 तक नामांकनवाले स्कूल को 50 हजार, 251 से एक हजार नामांकन वाले स्कूल को 75 हजार व एक हजार से अधिक नामांकनवाले स्कूलों को एक लाख रुपये अनुदान दिया जाता है।

More From Author

सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

वन मंत्री: सड़क चौड़ीकरण में नहीं कटेगें पेड़, पेड़ों का होगा ट्रांसलोकेशन