उत्तराखंड | आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा, 21 वर्षीय युवती की मौत

उत्तराखंड के जिले पौड़ी गढ़वाल से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई । जवान बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम छाया हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार  क्षेत्रांर्गत ग्राम बरस्वार निवासी विनोद कुमार की 21 वर्षीय पुत्री रितिका सुबह गांव के निकट घास लेने जंगल गई थी और पेड़ों की पत्तियां तोड़ रही थी। अचानक रितिका के ऊपर बिजली आ गिरी। जिससे रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्तपाल कोटद्वार भेज दिया है। साथ ही लैंसडौन से उप जिलाधिकारी स्मृता परमार मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतिका के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

More From Author

उत्तराखंड के लोकगायक नवीन सेमवाल का निधन

यूपी में कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ा,24 घंटे में 548 नए केस