उत्तराखंड में सफर करना हुआ महंगा ,यात्री किराया व माल भाड़ा बढ़ा,जाने कितनी हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड में रोडवेज बस समेत सभी तरह के यात्री वाहनों और माल भाड़ा वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने शुक्रवार देर शाम किराये में 15 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। वहीं मालभाड़े में करीब 38 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दरें 16 जुलाई शनिवार से लागू हो जाएंगी।

उत्तराखंड परिवहन विभाग में सार्वजनिक परिवहन के किराए में 25% तक की बढ़ोतरी हो गई है। बसों और टैक्सियों के किराए में 22 फीसदी का इजाफा किया गया है। वहीं चार धाम यात्रा में भी बसों के किराए में 27 फीसदी का इजाफा हो गया है। परिवहन विभाग ने ऑटो और तिपहिया वाहनों के किराए में भी 14 से 18 फीसदी का इजाफा किया है। माल भाड़े में 38 फीसदी का इजाफा हुआ है।

 

 

 

 

More From Author

स्वतंत्रता दिवस को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला ,स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी नहीं

पहाड़ों में बढ़ा बाघ का हमला,चलती बाइक सवार को उठा ले गया ,तलाश जारी