उत्तराखंड में बस पलटने से दर्दनाक हादसा, 24 लोग जख्मी

उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के मुताबिक रोडवेज की बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी. इसी दौरान चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास बस कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए।

सूचना मिलते  ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें आजकल हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं।

More From Author

लाइगर फिल्म का ट्रेलर रिलीज ,होश उड़ा देगा एक्शन और रोमांस ,देखिए VIDEO

CBSE Board 12वीं का रिजल्ट जारी , य़हां करें चेक