अल्मोड़ा के भिकियासैंण में सवर्ण युवती से शादी करने पर उपपा के दलित नेता की हुई हत्या

अल्मोड़ा :  अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। भिकियासैंण में सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी के दलित नेता की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और गीता उर्फ गुड्डी का 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था। गीता का एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता को पसंद नहीं आया। जिसके बाद से वह उनकी जान के दुश्मन बन गए। दोनों ने अल्मोड़ा की जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 27 अगस्त को अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया था। आरोप है कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरूवार को जगदीश चंद्र का अपहरण हो गया। जिसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है।

More From Author

यूपी के आगरा में ग्रामीणों को खतरा ,पहुंच रहे घर में मगरमच्छ

भर्ती घोटाले पर गढ़रत्न नेगी दा लेकर आए हैं ‘लोकतंत्र मा’ गीत, क्या नौछमी नरैणा जैसा दिखेगा असर