Aranya Society

नोएडा की Aranya Society में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 3 फ्लैट जलकर खाक

Aranya Society: दिल्ली-एनसीआर में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई, जहां सेक्टर-119 स्थित ‘अरण्या सोसाइटी’ की एक ऊंची इमारत (हाईराइज बिल्डिंग) में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

बालकनी में रखे AC में हुआ जोरदार धमाका

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब सोसाइटी के एक टावर की 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास के दो और फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

6 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य दमकल अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे खुद पुलिस बल और दमकल की 6 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कोई घायल भी नहीं हुआ। हालांकि, तीनों फ्लैटों में रखा लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि रिहायशी इलाकों और ऊंची इमारतों में सुरक्षा के हर स्तर पर कड़ी सतर्कता बरती जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Read more:- Delhi Weather Update: तपती दिल्ली को जल्द मिलेगी उमस से राहत, जुलाई की शुरुआत में झमाझम बारिश के आसार

More From Author

Jagannath Rathyatra 2026

Jagannath Rathyatra 2026: 29 जून को स्नान पूर्णिमा, जानें क्यों 15 दिन बीमार रहेंगे भगवान