UKSSSC मामले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट जब्त होगी संपत्ति

उत्तराखंड :  UKSSSC  मामले में अब एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की रिर्पोट पर बड़ा एक्शन हुआ है। नकल माफियाओं की संपत्ति को जल्द ही जब्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 21 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करते हुए आरोपियों की चल-अचल संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर डीजीपी ने आदेश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट ईडी को सौंप दी है। इस पूरे मामले में अब एसटीएफ पैसा लेने वालों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। जिसके बाद उनकी संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा।

More From Author

राजधानी देहरादून में बढ़ा डेंगू का प्रकोप,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

UKSSSC मामले में हुई 34 वीं गिरफ्तारी, लखनऊ से हुआ नकल माफिया गिरफ्तार