टीचर की अश्लील हरकतों से परेशान हुई छात्राएं, स्कूल जाना तक कर दिया बंद

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टीचर की शर्मनाक करतूत के कारण छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में टीचर अश्लील हरकत करता था। जिससे परेशान होकर स्कूल की 9 छात्राओं ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया।

दरअसल जब छात्राओं नें स्कूल जाने से मना किया तो परिजनों ने उसकी वजह पूछी तो बच्चियों ने स्कूल टीचर की हरकतों की शिकायत की। लेकिन परिजनों को लगा कि बच्चियां स्कूल न जाने के लिए बहाना बना रही हैं। लेकिन जब कई बच्चियों ने एक जैसी ही शिकायत की तो परिजन स्कूल पहुंचे। और पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी टीचर फरार हो चुका था। जिसके बाद इस बात की शिकायत पुलिस में की गई। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने छात्राओं से बात की तो टीचर की गंदी करतूत का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी टीचर की तलाश कर रही है।

More From Author

पहले पत्नी को दहेज के लिए पीटा, फिर तीन तलाक देकर खत्म कर दिया रिश्ता

गाजियाबाद में फिर पिटबुल ने किया बच्चे पर हमला,नोंचा चेहरा ,लगे 150 टांके