पहले पत्नी को दहेज के लिए पीटा, फिर तीन तलाक देकर खत्म कर दिया रिश्ता

हल्द्वानी :  देश में तीन तलाक बैन होने के बावजूद उत्तराखंड के हल्द्वानी से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी बीवी को शादी के 19 साल के बाद तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने  केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 साल पहले उसका निकाह हुआ और अब उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 16 साल की है, जबकि सबसे छोटा बेटा 10 साल का है। महिला ने बताया कि 30 अगस्त को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद वो पुलिस में शिकायत के लिए भी गई लेकिन पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेज दिया। उसी दिन घर पहुंचने के बाद महिला के पति ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला का भाई भी वहीं मौजूद था। महिला के पति ने उसके भाई और बच्चों के सामने उसे तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया।

More From Author

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज , होंगे कई फैसले। ,देखे खबर

टीचर की अश्लील हरकतों से परेशान हुई छात्राएं, स्कूल जाना तक कर दिया बंद

LIVE देखने के लिए टैप करें