फिल्म “मजा मा” से माधुरी का फर्स्ट लुक हुआ आउट, माधुरी का डांस देखने के लिए फैंस हुए बेताब

मनोरंजन :  माधुरी दीक्षित एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म “मजा मा” का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जिसे देखकर लग रहा है कि इसमें भरपूर डांस होगा। फर्स्ट लुक आउट होने के बाद से फैंस माधुरी दीक्षित एक बार फिर स्क्रीन पर डांस और अभिनय करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। माधुरी दीक्षित इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। मजा मा फिल्म आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जो कि खुशहाल त्यौहार और शानदार भारतीय शादी की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई है। यह फिल्म प्यार के साथ ही हंसी-मजाक और रोचक उतार-चढ़ावों से भरी हुई है। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

More From Author

UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई एक और गिरफ्तारी, फ्लैट पर पेपर सॉल्व कराने वाला हुआ गिरफ्तार

तीन महीने बाद दलेर मंहेदी को मिली जमानत, 14 जुलाई से थे जेल में बंद