पौड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड :  पौड़ी गढ़वाल में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में  आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रकाश राणा है जो कि विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत था।

सोमवार की शाम को प्रकाश राणा पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में बिजली फाल्ट ठीक करने को लिए गया था। लेकिन इस दौरान तेज बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। लेकिन अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी जिस से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रकाश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि गांव में मातम पसर गया है।

 

More From Author

नोएडा में दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, हादसे में 4 की मौत कई लोग अब भी मलबे में दबे

रिलीज हुआ DOCTOR G का धमाकेदार ट्रेलर, दर्शकों पर चला गायनोकॉलजिस्ट बने आयुष्मान का जादू