रिलीज हुआ DOCTOR G का धमाकेदार ट्रेलर, दर्शकों पर चला गायनोकॉलजिस्ट बने आयुष्मान का जादू

मनोरंजन :  आयुष्मान खुराना की नई फिल्म “DOCTOR G” का धमाकेदार ट्रेलर लांच हो गया है। दर्शकों को इस फिल्म में आयुष्मान खुराना गायनोकॉलजिस्ट के रोल में खूब पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में आयुष्मान मेल गायनोकॉलजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक मेल गायनोकॉलजिस्ट की जिदंगी में आने वाले स्ट्रगल के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर सामाजिक मुद्दे को मजेदार अंदाज में पेश करते गजर आएंगे। डॉक्टर जी में आयुष्मान का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर लांच होते ही यह फैंस के दिलों पर छा गया है। फैंस अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेस्रबी से कर रहे हैं।

More From Author

पौड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, 42 दिन लड़ी जिंदगी और मौत की जंग 58 की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *