उधम सिंह नगर : उत्तराखंड में एक बार फिर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने खटीमा में छापेमारी की। छापेमारी में टीम ने तीन महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को सूचना मिली थी कि खटीमा के झनकईया थाना क्षेत्र के राजीव नगर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। जिसके बाद टीम ने एक महिला के घर में छापेमारी की और तीन महिलाओं समेत एक पुरुष को गिरफ्तार किया। इसी दौरान एक पुरूष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और चारों को जेल भेज दिया गया है।
उत्तराखंड में एक बार फिर हुआ सैक्स रैकेट का खुलासा, 3 महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार
सबसे ज़्यादा पढ़े गए
Posted in
उत्तराखंड
KHABAR UTTARAKHAND
Posted in
उत्तराखंड
KHABAR UTTARAKHAND
Posted in
उत्तराखंड
khabar uttarakhand
Posted in
उत्तराखंड

