उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 26 सांसद आज मुरादाबाद में जुटेंगे

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के 26 सांसद अपने क्षेत्रों में रेलवे का विकास करने के लिए आज मुरादाबाद में जुटेंगे। जानकारी के अनुसार  रेलवे के विकास में 26 सांसदों की राय जानने के लिए आज रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल अपनी पूरी टीम के साथ आज मुरादाबाद आएंगे, उन्होंने कहां कि मुरादाबाद रेल मंडल की सीमा उत्तराखंड से गढ़वाल के अलावा यूपी के 24 जिलों में आएंगी।

जानकारी के मुताबिक यहां पर रेल की सुविधा को लेकर समय-समय पर मांग की जा रही है, व रेलवे मंत्रालय द्वारा सीधे सांसदों से संवाद स्थापित करने के लिए सभी महाप्रबंधक और डीआरएम को जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही सुझावों पर काम करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है, ये भी कहा जा रहा है कि इसके तहत आज मुरादाबाद में उत्तराखंड व यूपी के 26 सांसदों को रेलवे प्रशासन ने अपनी तरफ से आमंत्रित किया है,

शिवानी चौधरी

More From Author

यूपी सरकार ने मुफ्त राशन देने का आदेश किया जारी

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे मनीष सिसोदिया