UKSSSC PAPER LEAK: परीक्षाओं की जांच, अध्यक्ष ने आज बुलाई बोर्ड बैठक,जानते है पूरी खबर।

बता दे की पेपर लीक विवादों में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं की एक और जांच शुरू होने जा रही है। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कई भर्तियां अभी एसटीएफ जांच के घेरे में हैं। इस वजह से इनका न तो रिजल्ट जारी हुआ और न ही आयोग अभी तक इन्हें रद्द करने पर निर्णय ले पाया है। तो इस बीच आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व आईपीएस अधिकारी जीएस मर्तोलिया की ताजपोशी हो गई। नए अध्यक्ष अब आयोग की गिरी हुई साख को ठीक करने में जुट गए हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष के स्तर से जल्द ही आयोग की सभी भर्तियों की आंतरिक जांच शुरू हो सकती है। मंगलवार को आयोग में बोर्ड बैठक बुलाई गई है, जिसमें आंतरिक जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सकता है।

 

 

 

More From Author

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

BSNL कार्यालय मे लगी आग, जिले मे  सेवाएं प्रभावित।