भारत- पाकिस्तान दौरे पर गृह मंत्रालय करेगा फैसला।

भारत- पाकिस्तान दौरे को लेकर  खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी।

तो वही खेल मंत्री ने कहा कि वनडे विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान सहित भाग लेने वाले देशों को सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का फैसला गृह मंत्रालय लेगा क्योंकि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

खेल मंत्री ने कहा, यह बीसीसीआई का मामला है और वे इस पर टिप्पणी करेंगे। भारत एक खेल महाशक्ति है, जहां कई विश्व कप आयोजित किए गए हैं। वनडे विश्व कप भी अगले साल भारत में होगा और दुनिया भर की सभी बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते। भारत ने खेलों, विशेषकर क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है, इसलिए अगले साल विश्व कप का आयोजन किया जाएगा और यह एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होगा।

बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 2008 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। तो 2013 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनैतिक संबंध और खराब हो गए और यह दोनों देशों के बीच आखिरी सीरीज साबित हुई।

More From Author

PKL 2022 सीजन 9- 29 वा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स v/s तमिल थलाइवाज

137 साल पुरानी कांग्रेस आज भी लोकतंत्र में पूरा विश्वास रखती है।